कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन, प्रदेश कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रम किये स्थगित

MS Malik
By
4 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा के आकस्मिक निधन पर पार्टी के सभी कार्यक्रम स्थगित करते हुए शोक सभा का आयोजन किया। सभा में मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

ज्ञातव्य हो कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव के देहरादून आगमन पर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हेतु प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला एवं शहर अध्यक्षों तथा अनुषांगिक संगठनों व प्रकोष्ठों की दो दिवसीय बैठकों का आयोजन किया गया था।
मोती लाल वोरा के आकस्मिक निधन पर पार्टी द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों को स्थगित करते हुए प्रदेश कार्यालय में शोक सभा का आयोजन कर स्व0 मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि दी गई।

मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोतीलाल वोरा ने पार्टी के कठिन से कठिन दौर में पार्टीजनों की हौसला अफजाई कर उनका मनोबल बढ़ाने का काम किया। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी ने एक स्तम्भ खो दिया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश ने स्व0 मोतीलाल वोरा को कांग्रेस पार्टी का वरिष्ठ, निष्ठावान एवं कर्मठ नेता बताते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि स्व0 मोतीलाल वोरा ने पार्टी संगठन व सरकार में विभिन्न पदों पर रहते हुए निःस्वार्थ भाव से पार्टी की नीतियों को आगे बढाने का काम किया। उनके आकस्मिक निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे।

शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कांग्रेसजनों ने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

शोकसभा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश, एआईसीसी सचिव काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, रणजीत रावत, महेन्द्र पाल, विजय सारस्वत, रामयश सिंह, सरोजनी कैन्तूरा, नारायण पाल, विजय पाल सजवाण, विक्रम नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, आर्येन्द्र शर्मा, एस.पी. सिंह इन्जीनियर, धीरेन्द्र प्रताप, जोत सिंह बिष्ट, गणेश गोदियाल, मदन बिष्ट, प्रदेश महामंत्री संजय पालीवाल, नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, हिमांशु गावा, यशपाल राणा, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पी.के अग्रवाल, सरिता आर्य, डाॅ0 आर.पी. रतूडी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, अतोल रावत, ममता हल्धर, अरूण चौहान, पूनम भगत, रमेश उनियाल, राजेश रस्तोगी, नरेन्द्र जीत सिंह बिन्द्रा, प्रो0 बलवन्त सिंह, हरिकृष्ण भट्ट, प्रदीप चौधरी, राजपाल खरोला, प्रदीप थपलियाल, राजीव महर्षि, पूर्व विधायक राजकुमार, राजपाल बिष्ट, सीताराम नौटियाल, कमर खान ताबी, नवीन पयाल, मंजुला तोमर, शांति रावत, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, अल्का पाल, जयेन्द्र सरस्वती, देवेन्द्र सती, कमलेश रमन, गरिमा दसौनी, प्रदेश सचिव सुमित नेगी मोन्टू, सागर मनवाल, अश्वनी बहुगुणा, कविन्द्र इष्टवाल, संदीप चमोली, सभासद महेश चन्द्र,विनीत डोभाल,पार्षद रमेश मंगू,नजमा खान,आशा बिष्ट, देवी दत्त कुनियाल,खष्टी बिष्ट, पूर्व प्रदेश सचिव हाजी सुलेमान अंसारी,चन्द्रकला नेगी, संजय डोभाल, अजय नेगी, सभासद जितेन्द्र तनेजा,जगदीश धीमान, भूपेन्द्र नेगी, आशीष सेमवाल, विशाल मणि,अजय रावत, पुष्कर सारस्वत, विनोद धनोशी आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!