उनियाल ने वार्ड 59 गुजराड़ा से भाजपा के टिकट पर ठोका दावा, मंडल अध्यक्ष को सौंपा आवेदन

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। युवा भाजपा नेता शाकुल उनियाल ने वार्ड नंबर 59 गुजराड़ा मानसिंह से पार्षद पद के लिए टिकट की दावेदारी पेश करते हुए मंडल अध्यक्ष को आवेदन पत्र सौंपा है। उन्होंने कहा है कि अगर पार्टी ने उनके ऊपर भरोसा जताया तो वह निश्चित जीत हासिल कर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

गुजराड़ा मानसिंह की सीट इससे पहले महिला के लिए आरक्षित थी जोकि जारी हुए नए आरक्षण में सामान्य हो गई है। उनियाल पिछले कई सालों से भाजपा में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए पार्टी की सेवा कर रहे हैं। क्षेत्र में भाजपा को मजबूती देने में उनके पिता जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शाकुल अपने आप को जन्मजात भाजपाई बताते हुए कहते हैं कि उनका परिवार लंबे समय तक पार्टी की सेवा में जुटा हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी पूरा सम्मान देने का काम करती है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से राजनीति और समाजसेवा में जुड़ा है अगर पार्टी नेतृत्व उनके ऊपर भरोसा जताता है तो वह चुनाव लड़ने के साथ जीत हासिल करेंगे और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!