दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नई जर्सी में खेलेगा श्रीलंका, बोर्ड ने शेयर की तस्वीर

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

श्रीलंकाई टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नई जर्सी में नजर आयेगी। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने बुधवार को टीम की नई जर्सी का अनावरण किया। वहीं, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर नई जर्सी की तस्वीर साझा की है।

बोर्ड ने ट्वीट कर लिखा, ‘पहली बार श्रीलंका पुरुषों की टेस्ट टीम की जर्सी में सामने की तरफ स्पॉन्सर का लोगो होगा। कोरोना महामारी के मद्देनजर राजस्व घाटे से उबरने में मदद के लिए एक उपाय के रूप में ऐसा किया गया। बता दें कि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से दो मैचों के टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!