कांग्रेस प्रत्याशी की NOC निरस्त पर्चा हुआ खारिज, नगर निगम में हंगामा

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। राजधानी देहरादून में नगर निगम चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के बाद नगर निगम द्वारा दी गई noc को निरस्त करने से विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल नामांकन के बाद भाजपा से रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ कांग्रेस प्रत्याशियों की noc गलत तरीके से जारी करने और निरस्त करने की मांग को लेकर कल भी नगर निगम पहुंचे थे उस समय भी नारेबाजी हुई थी।

आज दोपहर बाद वार्ड भगत सिंह कॉलोनी से कांग्रेस प्रत्याशी वसीम अंसारी इलियास अंसारी की noc आज निरस्त कर दी गई जिससे कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन भी निरस्त हो गया है। इस सूचना पर नगर निगम में कांग्रेसी एक जुट हो गए और हंगामा कर प्रशासन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस नेता पूर्व गृह मंत्री प्रीतम सिंह एवं पूर्व विधायक राजकुमार भी नगर निगम पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!