भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। नगर निगम देहरादून के वार्ड नंबर 90 मोहब्बेवाला में भाजपा के बागी नेता निर्दलीय प्रत्याशी ईश्वर सिंह (नेगी प्रधान जी) के समर्थन में फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी रमेश थापा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

देखने में आता है कि अक्सर निर्दलीय प्रत्याशी किसी राजनीतिक दल के समर्थन में नाम वापस लेते हैं। परंतु इस वार्ड में अलग ही नजारा देखने को मिला है। रमेश थापा के समर्थन के बाद भाजपा के बागी ईश्वर सिंह नेगी प्रधान जी की स्थिति काफी मजबूत हो गई है।
जिसके बाद मोहब्बेवाला वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला बनता हुआ दिखाई दे रहा है। वार्ड के कई मतदाताओं का कहना है की क्षेत्र की अधिकांश जनता ईश्वर सिंह (नेगी प्रधान जी) के समर्थन के लिए भाजपा से टिकट मांग रही थी परंतु पार्टी नेतृत्व ने जनता की भावनाओं को नजरअंदाज करते हुए किसी और को टिकट दिया है जिस वार्ड वासियों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि इस वार्ड में मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी मोहन गुरूंग एवं ईश्वर सिंह नेगी के बीच होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!