कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी 40 बागियों को छह साल के लिए निष्कासित किया

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश के बाद पहली कार्यवाई देहरादून नगर मे हुई

देहरादून। कई दिनों की मोहलत देने के बावजूद पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे या लड़ा रहे कार्यकर्ताओं के खिलाफ आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने कार्रवाई का चाबुक चला दिया है। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे या कार्य कर रहे 40 बागियों को पार्टी ने 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिसमें मुख्य रूप से एमकेपी वार्ड से अभिषेक नौटियाल का नाम भी शामिल है। नौटियाल पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी निवर्तमान पार्षद रोहन चंदेल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा उत्तराखण्ड महेन्द्र भट्ट की अनुमति एवं जिला चुनाव प्रभारी कुलदीप कुमार से विचार विमर्श के पश्चात निम्न कार्यकर्ताओ को भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

अतः अधोलिखित को छ: साल के लिए भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किया जाता है एवं प्राथमिक सदस्यता समाप्त की जाती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!