रॉबिन ने जन सम्पर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी अभिनय बिष्ट के लिए मांगे वोट

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। नगर निगम देहरादून के वार्ड 62 ननूर खेड़ा से पार्षद पद पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी अभिनय बिष्ट के लिए पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल पंवार रॉबिन ने सपेरा बस्ती में डोर टू डोर जनसंपर्क कर जनता से कॉग्रेस को वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रॉबिन ने भी कांग्रेस प्रत्याशी अभिनय बिष्ट के पक्ष में जनसंपर्क कर घर-घर जाकर प्रचार किया और उनके लिए समर्थन मांगा। उन्होंने जनता को विकास कार्यों की जानकारी दी और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान रॉबिन ने समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए अभिनय बिष्ट के पक्ष में मतदान करना है और किसी के बहकावे में नहीं आना है।इस दौरान नितिन पुंडीर,मुन्ना भाई, विशाल राणा,गौरव राणा,हिमांशु राणावत, विकास भट्ट, लक्ष्मण नेगी,विवेक नेगी, संदीप पंवार,सहल नेगी,आदित्य रौथान आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!