सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 135 शराबियों को थानों में लाकर पुलिस एक्ट में कार्यवाही

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही, सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए वसूला 46,500/- रुपये का जुर्माना, दी सख्त हिदायत

देहरादून। राजधानी देहरादून में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चला कर कार्यवाही की जा रही है। बुधवार को भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही की गई है।

अभियान के दौरान दून पुलिस द्वारा अलग- अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाकर कुल 135 व्यक्तियो को गाडी मे बैठाकर थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 135 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 46,500/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!