पार्षद के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया वन क्षेत्राधिकारी का घेराव

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। सोमवार को चंद्रबनी वार्ड की वन विभाग से संबंधित समस्याओं को लेकर भाजपा की पार्षद श्रीमती सुमन बुटोला व शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष मदन सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आशारोड़ी रेंज के वन क्षेत्राधिकार का घेराव कर उनको क्षेत्र की समस्याओं के निदान की मांग की गई।

जिसमें बताया गया कि चंद्रबनी वार्ड के अंतर्गत पटियों वाला से घराट संपर्क मार्ग जो कच्चा एवं पूर्ण क्षतिग्रस्त मार्ग है जिस पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं उस पर मलवा डलवाने की मांग, जो धोवा राव नाले में पानी निकासी हेतु मलवे को हटाने की मांग, चोयला नाले पर पुस्ता निर्माण की मांग चंद्रबनी वार्ड के अंतर्गत बंदरों को पकड़ने की मांग, भूतों वाला पट्टीयों वाला चोयला आदि क्षेत्रों में सूखे पेड़ों को शीघ्र कटवाने की मांग, अवैध रूप से रह रहे गुर्जरों को हटाने की मांग के साथ ही लोगों का उत्पीड़न बंद करने की मांग वन क्षेत्राधिकार से की गई।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुखवीर बुटोला, विकास कश्यप, अजय गोयल, महेश घोष, अशोक चौहान, अनिल ढकाल, विलोचन प्रसाद शर्मा, राधेश्याम कश्यप, आशीष तोमर, भगवान सिंह, मनोज कोठारी, विक्रम सिंह, कर्म सिंह पंवार, विनोद भंडारी, विजेंद्र रावत, आशा देवी, अनीता देवी, तारा देवी, मंजू रावत, राजी देवी, शिमला देवी आदि भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!