पहलगाम हमले में मृत लोगों को कांग्रेस नेता ने दी भावभीनी श्रद्धांजली

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। बुधवार को सुभाषनगर स्थित पार्षद कार्यालय पर पहलगाम हमले के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश सचिव रमेश कुमार मंगू, पार्षद कुसुम वर्मा एवं क्षेत्रवासियों ने पार्षद कार्यालय सुभाषनगर में इकट्ठा होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मारे गए आम लोगों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए निर्दोष पर्यटकों पर आतंकी हमला निंदनीय व पीड़ादायक है। ऐसा लगता है मानो आतंकवादियों ने पूरे भारत को गोलियों से छलनी कर दिया हो। हम सभी भारतीयों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े रहना होगा।

पूर्व पार्षद रमेश कुमार मंगू ने कहा कि यह कायराना हमला न केवल मानवता के विरुद्ध है, बल्कि देश की एकता और शांति पर भी प्रहार है। इस हमले में भारतीय नोसेना के लैफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शहीद हुए हैं, जिनकी हाल में ही शादी हुई थी, एक आईबी ऑफिसर भी शहीद हुए हैं, ये बेहद दुःखद है। हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं, कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें, और परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें। देश एकजुट है, आतंक के विरुद्ध, मानवता के पक्ष में, यह समय राजनीति से ऊपर उठकर सांत्वना, सहानुभूति और साहस दिखाने का है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!