पहलगाम हमले के बाद अलर्ट दून पुलिस, Hate speech में एक संगठन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Astitva Times Desk
3 Min Read

नफरत फैलाने वाली 25 विवादित पोस्टों को सोशल मीडिया से कराया डिलीट, कानून व्यवस्था से किसी को नहीं करने दिया जाएगा खिलावाड़ : एसएसपी

अस्तित्व टाइम्स
देहरादून। कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या के बाद पूरे देश में जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है। जनता में उमड़े आक्रोश को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रहे कश्मीरी मूल के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अध्यनरत/ निवासरत कश्मीरी छात्र-छात्राओं के संपर्क में रहते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में देहरादून जिले में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में कश्मीरी मूल के 1201 छात्र/छात्राएं अध्यनरत है, जिनका पुलिस द्वारा विवरण प्राप्त कर सत्यापन की कार्रवाई की जा चुकी है।

कश्मीरी छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत कप्तान साहब द्वारा आज दिनांक 24/04/2025 को बिधोली चौकी में ऐसे सभी शैक्षणिक संस्थानों तथा पी०जी० प्रबंधकों, जिनके यहाँ कश्मीरी छात्र/ छात्राएं अध्यनरत/ निवासरत है, के साथ गोष्टी आयोजित की गई। गोष्टी के दौरान सभी संस्थानों व पी०जी० संचालकों से उनके यहाँ अध्ययन रत/निवासरत छात्र-छात्राओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनकी सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान सभी संचालकों को अपने संस्थानों/ पी०जी० में सुरक्षा संबंधी कोई भी बात होने पर तत्काल उससे पुलिस को अवगत कराने तथा छात्र-छात्राओं को अपने विश्वास में लेते हुए उन्हें उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करने के निर्देश दिए गए है। इसके अतिरिक्त ऐसे स्थान जहाँ पर कश्मीरी छात्र-छात्राए अध्ययन रत/ निवासरत है, उक्त स्थानों पर अतिरिक्त पीएसी का डिप्लॉयमेंट किया गया है, जो नियमित रूप से उक्त स्थानों पर भ्रमणशील रहते हुए कश्मीरी छात्र छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।

पहलगाम में घटित दुखद घटना के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्तियों पर भी सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा अब तक पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसी 25 पोस्टों को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाया गया है, साथ ही भड़काऊ भाषण देकर धर्म विशेष के प्रति लोगो की भावनाओ को भड़काने का प्रयास करने वाली एक संस्था के विरुद्ध हेट स्पीच व संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए उक्त पोस्ट को डिलीट कराया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!