एलिवेटेड रोड: लाल निशान के बाद नगर निगम ने 50 लोगों को जारी किए नोटिस

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

देहरादून। राजधानी देहरादून में बनने वाले रिस्पना- बिंदाल एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पर दोनों नदियों के किनारों पर निर्माण को लेकर संयुक्त सर्वे होने के बाद लाल निशान लगाने के बाद अब नगर निगम की ओर से नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं. नगर निगम अब तक 50 से अधिक नोटिस जारी कर चुका है. नगर निगम चिन्हित किए गए 864 निर्माण को नोटिस जारी करेगा. उसके बाद चिह्नित निर्माण पर दस्तावेज मांगे जाएंगे. संबंधित व्यक्तियों को आपत्ति दर्ज करने को कहा गया है. जिनके निस्तारण के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें रिस्पना एलिवेटेड रोड के लिए प्रभावित कुल जमीन का क्षेत्रफल 44.8216 हेक्टेयर है. जिसमें सरकारी भूमि 42.648 हेक्टेयर, निजी भूमि 2.1736 हेक्टेयर है. प्रभावित कुल स्थायी संरचनाएं 771, प्रभावित कुल अस्थायी संरचनाएं 349 और कुल प्रभावितों की संख्या 1120 हैं. बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए प्रभावित कुल भूमि का क्षेत्रफल 43.9151 हेक्टेयर, सरकारी भूमि 25.7968 हेक्टेयर, निजी भूमि 18.1183 हेक्टेयर, वन भूमि 1.96 हेक्टेयर, रक्षा संपदा भूमि 4.93 हेक्टेयर, पियर फाउंडेशन के लिए भूमि 0.42 हेक्टेयर शामिल किया गया है. ऐसे ही प्रभावित स्थायी संरचनाएं 934, अस्थायी संरचनाएं 560, कुल प्रभावित संरचनाएं 1494 हैं।

रिस्पना और बिंदाल नदी के किनारों पर करीब 26 किलोमीटर लंबी दो एलिवेटेड रोड का निर्माण 6252 करोड़ रुपये के बजट से प्रस्तावित किया गया है. दून में एलिवेटेड कारिडोर के तहत रिस्पना नदी पर 11 किमी व बिंदाल नदी पर 15 किमी लंबे चार लेन एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा. दोनों नदियों के किनारों पर करीब 2600 से अधिक निर्माण चिह्नित हैं, लेकिन नगर निगम के दायरे में 864 निर्माण आते हैं. इसलिए नगर निगम इन पर ही कार्रवाई करेगा।

नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया रिस्पना – बिंदाल एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पर दोनों नदियों के किनारों पर निर्माण को लेकर संयुक्त सर्वे होने के बाद लाल निशान लगाने के बाद अब नगर निगम की ओर से नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं. नगर निगम ने अब तक 50 से अधिक नोटिस जारी कर दिए हैं. नोटिस जारी करने के बाद सभी से दस्तावेज मांगे जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!