होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: तीन युवतियों समेत 6 गिरफ्तार, गुप्ता जी हुए फरार

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने रुड़की के एक होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए तीन युवतियों सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस ने अवैध देह व्यापार की सूचना छापेमारी की। इस दौरान रुड़की के आजाद नगर चौक स्थित सत्यम होटल से 3 महिलाए, 2 पुरुष एवं संचालक सहित 6 लोगों को गिरफ़्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा रूड़की के आजाद नगर चौक स्थित सत्यम पैलेस होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा 3 महिला और 2 पुरुष तथा संचालक सहित जिस्म फ़रोशी में लिप्त व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया है।

पकड़े गये व्यक्तियों के नाम (काल्पनिक), अफजाल पुत्र जाहिद, मोहसिन पुत्र इब्राहिम निवासीगण लक्सर, मैनेजर सचिन निवासी पठानपुरा मलकपुर चुंगी को गिरफ्तार किया इसके साथ ही तीन युवतियों को भी मौके से पकड़ा है।

जबकि पुलिस द्वारा संचालक सूरज गुप्ता एवं निशांत राणा निवासी रुड़की जिनका संपर्क ब्रोकर ऊषा राव उर्फ संजना एवं नीरज शर्मा मिलकर जिस्म फरोशी का धंधा धड़ल्ले से चला रहे थे।

ब्रोकर ऊषा राव उर्फ संजना एवं नीरज शर्मा रुड़की क्षेत्र में देह व्यापार के धंधे में काफी सक्रिय हैं व पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार के आरोप में थाना गंगनहर से जेल जा चुके हैं। टीम द्वारा मौके से आरोपियों से अनापत्ति सामग्री मोबाइल फ़ोन भी बरामद हुए है।

टीम द्वारा उक्त सभी 6 आरोपियों को थाना गंगनहर लाकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। जबकि संचालक सूरज गुप्ता पुत्र सत्यप्रकाश गुप्ता मौके से फरार हो गया व सत्यप्रकाश का पार्टनर निशांत मौके पर नहीं मिला।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!