गहरी खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, कई यात्री लापता एक शव बरामद, देखें वीडियो

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटीं

देहरादून। रुद्रप्रयाग जिले के घोलतिर क्षेत्र में एक टेंपो ट्रैवलर वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना पर थाना अगस्त्यमुनि, रतूड़ा और गोचर से पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। वाहन में एक दर्जन लोग सवार थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन रुद्रप्रयाग से ऊपर की ओर जा रहा था और अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। रेस्क्यू टीमों ने त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए कुछ घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा है। एक व्यक्ति का शव भी बरामद हुआ है, जबकि अन्य लापता यात्रियों की तलाश जारी है।घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें समन्वित रूप से राहत कार्यों में लगी हैं। पूरा अभियान वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में संचालित किया जा रहा है।

जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि धैर्य बनाए रखें और किसी भी भ्रामक या अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!