उत्तराखण्ड न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए हाजी सुलेमान अंसारी की प्रदेशवासियों से अपील

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

‘अपने हक़, सम्मान और इंसाफ़ की आवाज़ बुलंद करने के लिए एकजुट हों’ — हाजी सुलेमान अंसारी

देहरादून। कांग्रेस पार्टी द्वारा आज 22 अक्तूबर से शुरू की गई उत्तराखण्ड न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हाजी सुलेमान अंसारी ने समस्त प्रदेशवासियों, विशेषकर अल्पसंख्यक समाज से बढ़- चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जनता के अधिकारों, सम्मान और न्याय से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

हाजी सुलेमान अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी में निहित है। जब लोग अपने हक़ और इंसाफ़ के लिए एक साथ आवाज़ उठाते हैं, तो जनहित के मुद्दों को नई मजबूती मिलती है। इसलिए प्रदेशवासियों को इस न्याय यात्रा से जुड़कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता और सामाजिक एकता का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड न्याय यात्रा का उद्देश्य जनता की आवाज़ को बुलंद करना और जनहित से जुड़े सवालों को प्रमुखता से सामने लाना है। ऐसे में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रदेश के जागरूक नागरिकों की भागीदारी विशेष महत्व रखती है।

 

अंसारी ने कहा कि जनता का सहयोग ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे आपसी भाईचारे और एकता की भावना के साथ न्याय यात्रा में शामिल हों तथा इसे सफल बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि न्याय, समानता और सम्मान प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। इन लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेशवासियों के सहयोग से न्याय यात्रा जनहित के मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की, “आइए, अपने हक़, सम्मान और इंसाफ़ की आवाज़ को बुलंद करें। एकजुट होकर उत्तराखण्ड न्याय यात्रा को सफल बनाएँ, क्योंकि आपकी भागीदारी ही कांग्रेस की ताकत है।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!