पंचायत चुनाव: जांच में तीन हज़ार से अधिक नामांकन हुए निरस्त

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

कल शुक्रवार 11 जुलाई को नाम वापसी का अंतिम दिन, उसके बाद ही साफ हो पाएगी प्रत्याशियों की सही तस्वीर

देहरादून। प्रदेश में चल रहे पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के लिए नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक विभिन्न पदों के लिए दाखिल कुल 63,509 नामांकन पत्रों में से 3,382 निरस्त किए गए और 60,127 नामांकन वैध पाए गए।

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दाखिल 1,885 नामांकनों में से 37 निरस्त हुए और 1,848 वैध पाए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 11,430 नामांकनों में से 317 निरस्त हुए और 11,113 वैध घोषित किए गए। प्रधान ग्राम पंचायत के लिए 21,876 नामांकनों में से 297 निरस्त और 21,579 वैध पाए गए। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर सबसे ज्यादा 28,318 नामांकन दाखिल हुए, जिनमें से 2,731 निरस्त किए गए और 25,587 वैध पाए गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!