भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

अभियुक्तों के कब्जे से पांच पेटियों में रखा 125 किलो ग्राम डायनामाइट हुआ बरामद

देहरादून। हिमाचल उत्तराखंड के बॉर्डर पर थाना त्यूणी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी मात्रा में डायनामाइट बरामद किया है। दरअसल प्रदेश में चल रही पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के चलते आजकल पुलिस जगह जाग पर चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिले भर में चेकिंग की वह खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

उन्होंने जिले में सभी थाना प्रभारियों को चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने व किसी भी प्रकार से प्रलोभन देकर मतदान अपने पक्ष में करने जैसी तमाम गतिविधियों पर रोक लगाते हुए अवैध गतिविधियों सतर्क दृष्टि रखने के लिए निर्देशित किया है, जिस पर पूरे जिले में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

गुरुवार को त्यूणी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार संख्या HP 09C 9788 को चैक किया गया तो वाहन में 05 पेटी डायनामाइट कुल वजन 125 कि0ग्राम बरामद हुआ। वाहन सवार व्यक्तियों से उक्त विस्फोटक पदार्थ के बारे में आवश्यक दस्तावेज मांगे गए तो हुए दिखा नहीं पाए, जिस पर अवैध विस्फोटक पदार्थ की बरामदगी पर थाना त्यूनी पर मु0अ0सं0 19/2025 धारा 3/7 विस्फोटक अधिनियम 1884 बनाम रिंकू, रोहित, सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

अभियुक्त का नाम पता
1- रिंकू पुत्र पानू राम ग्राम बलंग थाना ठियोग शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 37 वर्ष

2- रोहित पुत्र बिशन सिंह ग्राम रोणाहाट थाना सिलाई सिरमौर हिमाचल प्रदेश उम्र 19 वर्ष

3- सुनील पुत्र केवल राम ग्राम सैडोली थाना कोटखाई शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 38 वर्ष

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!