धराली आपदा में सीएमओ दून द्वारा भेजी गई 108 एंबुलेंस निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। सेना, SDRF, NDRF, पुलिस बल, लोकनिर्माण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग समेत कई विभाग लगातार राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।

सीएमओ देहरादून डॉक्टर मनोज शर्मा के निर्देश पर जिला प्रभारी 108 विमल यादव के नेतृत्व में विभाग की टीम तीन एम्बुलेंस के साथ राहत कार्यों के लिए धराली में जुटी हुई है। 108 के जिला प्रभारी विमल यादव के नेतृत्व में यह टीम पांच अगस्त से ही मौके पर रहकर प्रभावितों को संकट के इस समय में त्वरित प्राथमिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।

आपदा की गंभीरता को देखते हुए देहरादून ज़िले की 108 इमरजेंसी टीम पूरी तत्परता और सहयोग के साथ राहत कार्यों में भाग ले रही है। और गंभीर रूप से प्रभावित लोगों को तेजी से अस्पताल पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ ही पीड़ितों को भोजन, पानी, चिकित्सा देखभाल, और मानसिक सहयोग जैसी अनेक जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

आपदा प्रबंधन दल ने प्रभावितों के पुनर्वास के लिए भी विशेष योजनाएं बनाई हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं, और स्थिति सामान्य होने तक सहायता जारी रहना सुनिश्चित कर रहे हैं। धराली क्षेत्र में आई इस प्राकृतिक आपदा से उभरने के लिए प्रशासन, स्वास्थ्यकर्मी, और राहत दल पूरी लगन और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। समस्त प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया गया है कि हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!