भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर गुरुकुल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

देहरादून। सर्वोदय मंडल देहरादून द्वारा आज भूदान आंदोलन के प्रणेता भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की 130 वीं जयंती कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में मनाई गई। इस गरिमायुक्त कार्यक्रम में सर्वोदय मंडल के सदस्यों और महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में विनोबा जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना और भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए पीर पराई जानी रे और छात्रों के स्वागत गायन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सर्वोदई हरवीर सिंह कुशवाहा द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना कराई गई। विद्यालय की कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं अंजली, अनुकृति, वंशिका, नैनेश्वरी, अक्षरा, रश्मि, कृतिका, ऋतिका ने विनोबा जी के विशाल व्यक्तित्व चरित्र और कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से इतना प्रभावशाली और सुंदर चित्रण किया कि सुनने वाले दंग और निशब्द रह गए। उन्होंने उनके बालकाल से लेकर सर्वोदय की परिकल्पना और विनोबा जी के भूदान आंदोलन सहित गांधी जी के साथ उनके सहवास और देश की आजादी के आंदोलन में विनोबा जी की भूमिका के बारे में कभी न भूलने वाला प्रस्तुतीकरण किया।

छात्राओं द्वारा विनोबा जी के जीवन पर तथ्यपरक व रोचक जानकारियां अपने प्रभावशाली वक्तव्यों में दी गईं। प्रधानाचार्य संतोष जी द्वारा अपने वक्तव्य में विनोबा जी के बहुआयामी एवं समर्पित व्यक्तित्व पर रोचक ढंग से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में एक सुखद आश्चर्य की तरह स्वयं पहुंची। पूर्व शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा सविता मोहन, प्रसिद्ध समाज सेवी अंजलि अग्रवाल ने बच्चों के साथ बहुत सार्थक बातचीत की। तिब्बती समुदाय के फोनसुक लामा, एवं उनके सहयोगी, जसपाल दुग्गल ने भी विनोबा जी के जीवन पर चर्चा की।

सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष यश आर्य द्वारा सर्वोदय मंडल देहरादून की गतिविधियों, कार्यों सहित विनोबा जी के व्यक्तित्व कई पहलुओं पर चर्चा करते हुए महाविद्यालय को इस आयोजन को सफल बनाने में उनके योगदान हेतु आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी उपस्थित अतिथियों डॉ ब्रिज मोहन शर्मा, डॉक्टर हरिराज, गौरव बर्तावाल, आर्य समाज के मंत्री ओम प्रकाश, महाविद्यालय के स्टाफ व अन्य का प्रतिभाग हेतु धन्यवाद किया कि इतने सुंदर और भव्य कार्यक्रम की हमने भी कल्पना नहीं की थी। सर्वोदय मंडल बच्चों एवं सभी अतिथियों का आभारी है।

कार्यक्रम में सर्वोदय मंडल के अशोक नारंग, नवीन मित्तल, रश्मि पैन्यूली, रामचंद्र यादव, नीरू शर्मा, विकास केमवाल सहित कई गणमान्य लोग और महाविद्यालय की छात्राओं और स्टाफ ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन सर्वोदय मंडल की सचिव कुसुम रावत ने किया। सुबह तिब्बती समुदाय द्वारा क्लाइमेंट टाऊन में विनोबा जयंती के आयोजन हुआ ,बड़ी संख्या मे समुदाय के लोगों सहित सर्वोदय के यशवीर आर्य, कुसुम रावत, हरवीर कुशवाहा, नवीन मित्तल ने प्रतिभाग किया और विनोबा जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!