गंगोह पुलिस ने नवागंतुक कोतवाल भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाला पैदल मार्च

MS Malik
By
1 Min Read

शादाब मलिक
गंगोह। आज देर शाम नवागतथानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने चार्ज संभालते ही अपने टीम के साथ पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कस्बे में अपनी टीम के साथ पैदल घूम कर जायजा लिया। अपनी टीम के साथ घूम कर कस्बा गंगोह का जायजा लिया और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना काल में मास्क अनिवार्य है हमें मास्क के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। उन्होंने गंगोह की सड़कों पर घूमते हुए अतिक्रमण करने वालों को भी चेताया और वही बाइकों की भी चेकिंग की। उन्होंने कहा कि लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कस्बा और क्षेत्रवासियों को संदेश दिया कि पुलिस सदेव आपके साथ हैं। मास्क का प्रयोग करिए आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले पैदल गश्त के दौरान राजीव कुमार, नवीन कुमार, दरोगा राधेश्याम, सनी, नीरज आदि पुलिस बल मौजूद रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!