कैलाश अस्पताल में बम की सूचना मिलने से मचा हड़कंप, बेसमेंट और ग्राउण्ड फ्लोर कराया खाली

MS Malik
By
1 Min Read

नोएडा। आज दोपहर किसी अज्ञात नंबर से नोएडा स्थित कैलाश हॉस्पिटल में एक कॉल आई जिसमें बताया कि अस्पताल में बम रखा गया है यह सुनते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। अस्पताल में बम की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पहुंचकर जांच शुरू कर दी। हालांकि जांच के बाद सूचना गलत निकली जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार अस्पताल में बम रखे होने की सूचना के बाद आनन-फानन में अस्पताल को खाली कराया गया। बम और डॉग स्क्वॉड टीम ने मौके पर पहुंच कर बम की तलाश की लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।

गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे कैलाश अस्पताल के रिसेप्शन पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें बेसमेंट में बम होने की सूचना दी गई थी। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कुछ देर के बाद ही बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। इस दौरान बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर को खाली कराया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!