Republic day ऑफर का लाभ उठाने को कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स में उमड़ी भारी भीड़

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स, माजरा (देहरादून) द्वारा ज्वैलरी पर मेकिंग चार्ज में 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जा रही है, जिसका ग्राहकों द्वारा उत्साहपूर्वक लाभ उठाया जा रहा है। इस आकर्षक ऑफर के चलते शोरूम में दिनभर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। विशेष छूट की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्राहक ज्वैलरी खरीदने शोरूम पहुंच रहे हैं। ग्राहक सोने के हार, चूड़ियां, अंगूठियां, कंगन सहित विभिन्न आभूषणों की खरीदारी में विशेष दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर इस तरह का ऑफर उन्हें किफायती दरों पर गुणवत्ता युक्त आभूषण खरीदने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है।

 

 

कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स के एमडी शेख इक़बाल हुसैन के अनुसार, यह पहल ग्राहकों को बेहतर सेवा और उचित मूल्य पर ज्वैलरी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। शेख इक़बाल हुसैन ने कहा कि ज्वैलरी में निवेश सदैव लाभकारी रहा है। उन्होंने बताया कि सोना केवल आभूषण नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और दीर्घकालिक निवेश का सशक्त माध्यम भी है।
शेख इक़बाल हुसैन ने आगे कहा कि वर्तमान समय में ज्वैलरी का महत्व केवल सौंदर्य तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह आर्थिक सुरक्षा और पारिवारिक संपत्ति के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। रिपब्लिक डे के इस विशेष ऑफर ने न केवल ग्राहकों को आकर्षित किया, बल्कि कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स की विश्वसनीयता, गुणवत्ता और लोकप्रियता को भी एक नई मजबूती प्रदान की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!