राजभवन घेराव की सफलता को कांग्रेस की बैठक, हरीश प्रीतम, हरक हुए शामिल

14

 

देहरादून। 16 फरवरी को आयोजित होने वाले राजभवन घेराव की सफलता के लिए कांग्रेस ज़ोर शोर से तैयारी कर रही हैl रविवार को राजभवन घेराव की तैयारी को लेकर धर्मपुर कांग्रेस की एक बैठक होटल KRB में आयोजित हुई l जिसमें प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्यापक भ्रष्टाचार एवं भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरोध में 16 फरवरी, 2026 को आहूत राजभवन घेराव को सफल बनाने के लिए मंथन हुआ। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रतिम सिंह, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। बैठक का संचालन पूर्व पार्षद हरिप्रसाद भट्ट ने किया।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यस्था को वेंटीलेटर पर पहुंचा दिया है आज प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित नहीं है, युवा परेशान है स्वास्थ्य व्यस्था चरमरा रही है और प्रदेश मैं हर स्तर पर व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त हैl भाजपा नेता भ्रष्टाचार में मस्त है और जनता त्रस्त है।

चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि आज प्रदेश का युवा बेरोजगारी के कारण सड़क पर है भ्रष्टाचार अपने चरम पर है तथा भू माफिया शराब माफिया और खनन माफिया सरकार को संचालित कर रहा है।

प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि समूचे प्रदेश में 16 फरवरी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ ही आमजनता में भी बहुत उत्साह हैl 16 तारीख का कार्यक्रम निश्चित रूप से 2027 की सत्ता परिवर्तन की आधारशिला रखेगाल चूंकि धर्मपुर की विधानसभा राजधानी की विधानसभा है इसलिए कांग्रेस नेतृत्व अपेक्षा करता है कि धर्मपुर विधानसभा अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाएगी।

इस अवसर पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, पार्षद श्रीमती कुसुम वर्मा, पार्षद जाहिद अंसारी, पार्षद मुकीम अहमद, पार्षद इतात खान, पार्षद आयुष बंटी, पूर्व पार्षद अनूप कपूर, पार्टी के प्रदेश सचिव रमेश कुमार मंगू, ओम प्रकाश सती बब्बन, पूरन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री सीताराम नौटियाल, संदीप चमोली, सुरेंद्र रंगड़, अमन सिंह, आयुष सेमवाल, आलोक मेहता, हेमंत उप्रेती, नितिन रावत अमनदीप सिंह, पूर्व प्रधान हाजी सुलेमान अंसारी, किशन कुमार, पीयूष गौड़, राजेश मल्ल, अनिल थापा, बीरेंद्र काला, यशपाल धीमान, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस सिद्धार्थ वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेl