चंपावत जिला अध्यक्ष उत्तम देव के निधन पर प्रीतम सिंह एवं इन्दिरा हदयेश ने जताया शोक

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चम्पावत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम सिंह देव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश ने अपने शोक संदेश में उत्तम सिंह देव के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि स्व0 उत्तम सिंह देव कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ, कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उनके निधन को पार्टी के लिए भी अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कर्मठता के साथ अपनी निःस्वार्थ सेवा दी हैं जिसके लिए पार्टी उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है। उनके आकस्मिक निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे।

शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करे तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने भी उत्तम सिंह देव के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उत्तम सिंह देव के आकस्मिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन भी किया गया। शोक सभा में कांग्रेसजनों ने स्व0 उत्तम सिंह देव को अपनी श्रद्धांजलि दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!