धामी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, खजानदास समेत पांच विधायकों ने ली मंत्रीपद की शपथ

6

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का आज शुक्रवार को विस्तार हो गया है। जिसमें पांच विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली है। शुक्रवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भाजपा विधायकों खजान दास, राम सिंह कैढा, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक व भरत चौधरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। नये कैबिनेट विस्तार में देहरादून, नैनीताल,हरिद्वार व रुद्रप्रयाग जिले को मौका दिया गया है। राज्यपाल व सीएम ने सभी नये मंत्रियों को बधाई दी।

दरअसल, लम्बे समय से धामी सरकार में कैबिनेट की खाली कुर्सियों की संख्या पांच तक पहुंच गई थी। इन पदों को भरे जाने के लिए लम्बे समय से मशककत चल रही थी।
हालांकि, मार्च 2022 में सरकार गठन के समय से सोची समझी रणनीति के तहत तीन मंत्रीपद खाली रखे गए थे। बाद में कैबिनेट मंत्री चन्दन रामदास की अप्रैल 2023 में हुई मृत्यु व प्रेमचंद 17 मार्च 2025 को दिए गए इस्तीफे के बाद खाली कैबिनेट मंत्रीपद बढ़कर पांच हो गए।

शुक्रवार को कैबिनेट विस्तार के बाद वंचित जिलों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। अभी तक जिन जिलों का प्रतिनिधित्व नहीं था। उन्हें मौका देकर भाजपा को चुनावी रणनीति के तहत मजबूत करने का प्रयास किया गया है। अभी तक धामी कैबिनेट में सतपाल महाराज, धन सिंह,सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य व सौरभ बहुगुणा शामिल थे। अब कुल मंत्रियों की संख्या 11 हो गयी है।

 

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया जाएगा। नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह 10 बजे लोकभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल में खाली चल रही सभी 5 सीटों को भरा जा सकता है। पिछले कई दिनों से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा चल रही थी और इसके लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार किया जा रहा था।बताया जा रहा है कि नए मंत्रियों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज और संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए किया गया है। इसके साथ ही सरकार इस बार क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बनाने पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

वर्तमान मंत्रिमंडल का समीकरण
फिलहाल धामी सरकार में 5 मंत्री पद खाली हैं। मौजूदा मंत्रियों में सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा शामिल हैं। इनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और सुबोध उनियाल गढ़वाल क्षेत्र से आते हैं, जबकि रेखा आर्य और सौरभ बहुगुणा कुमाऊं क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही दर्जन भर से अधिक नेताओं को विभिन्न बोर्ड-निगमों और संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं।दरअसल चुनावी साल को देखते हुए सरकार विधायकों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को साधने की रणनीति पर काम कर रही है, ताकि संगठन और सरकार दोनों स्तर पर मजबूत संदेश दिया जा सके। हालांकि मंत्रियों की अंतिम सूची को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, जिससे राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बनी हुई है।