पश्चिम बंगाल; एग्जिट पोल में कड़े मुकाबले के संकेत, अलग-अलग एजेंसियों के अनुमान ने बढ़ाया सस्पेंस

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। कुल 6 एग्जिट पोल सामने आए हैं, जिनमें से 5 ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने का अनुमान जताया है, जबकि 1 एग्जिट पोल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पक्ष में जाता दिख रहा है।

मैट्रिज एग्जिट पोल: भाजपा को बढ़त
मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में भाजपा को 146 से 161 सीटें मिल सकती हैं, जबकि टीएमसी को 125 से 140 सीटों पर सिमटने का अनुमान है। यह आंकड़े भाजपा के लिए स्पष्ट बढ़त की ओर इशारा करते हैं।

चाणक्य स्ट्रैटजी: भाजपा की मजबूत स्थिति
चाणक्य स्ट्रैटजी के सर्वे में भी भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। इस एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 150 से 160 सीटें मिल सकती हैं, जबकि टीएमसी को 130 से 140 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। यह भी संकेत देता है कि मुकाबला कड़ा जरूर है, लेकिन झुकाव भाजपा की ओर है।

पीपल्स पल्स: टीएमसी की वापसी का दावा
वहीं, पीपल्स पल्स का एग्जिट पोल पूरी तरह अलग तस्वीर पेश करता है। इसके अनुसार टीएमसी को 177 से 187 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा 95 से 110 सीटों के बीच सिमट सकती है। यह अनुमान ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के लिए राहत भरा माना जा रहा है। इन अलग-अलग एग्जिट पोल के आंकड़ों ने राज्य में सियासी हलचल तेज कर दी है। जहां भाजपा अपने प्रदर्शन को लेकर उत्साहित नजर आ रही है, वहीं टीएमसी भी अपनी जीत का दावा कर रही है।

हालांकि, एग्जिट पोल केवल अनुमान होते हैं और अंतिम परिणाम मतगणना के बाद ही स्पष्ट होंगे। ऐसे में सभी की नजरें अब चुनाव नतीजों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि पश्चिम बंगाल में अगली सरकार किसकी बनेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!