गौरव सैनानी पूर्व सैनिक संगठन के कार्यालय का विधायक गणेश जोशी एवं विधायक सहदेव पुण्डीर ने किया उद्घाटन

MS Malik
By
1 Min Read

गौरव सैनानी पूर्व सैनिक संगठन के कार्यालय का विधायक गणेश जोशी एवं विधायक सहदेव पुण्डीर ने किया उद्घाटन

देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी और सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने देहरादून के रतनपुर में गौरव सैनानी पूर्व सैनिक एवं पूर्व अर्द्धसैनिक एसोसिऐशन के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक जोशी ने कहा कि इस कार्यालय के खुलने से पूर्व सैनिकों एवं अर्द्धसैनिकों को अपने कार्यो के त्वरित निष्पादन में सहयोग मिलेगा। उन्होंने एसोसिऐशन के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

 इस अवसर पर एसोसिऐशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा, उपाध्यक्ष मनवर सिह रौथाण, गिरीश जोशी, रणवीर सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह कण्डारी, एसएस नेगी, राजेन्द्र बलूनी, विद्यादत्त नौगाई आदि पूर्व सैनिकों के साथ ही भाजपा पूर्व जिला मंत्री दयानन्द जोशी उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!