लाखों रुपए की स्मैक के साथ मुन्नी गिरफ्तार

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कुंजा ग्रांट क्षेत्र से महिला को पकड़ा। उसके कब्जे से 9.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत पुलिस ने करीब तीन लाख रुपये बताई है।

गिरफ्तार महिला की पहचान मुन्नी पुत्री स्वर्गीय मुख्तियार, निवासी ग्राम कुंजा ग्रांट, थाना विकासनगर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर महिला के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0 262/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में महिला ने बताया कि वह स्मैक रुड़की से खरीदकर लाई थी। उसकी योजना स्मैक को स्थानीय स्तर पर नशे के आदी लोगों को बेचकर मुनाफा कमाने की थी। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला को स्मैक की आपूर्ति कौन करता था और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।

पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला का मादक पदार्थों की तस्करी से पहले भी संबंध रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में मु0अ0सं0 182/2025, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस का कहना है कि महिला पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है। एक ही आरोपी के खिलाफ दोबारा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई होने से पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित सप्लाई नेटवर्क को भी खंगाल रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!