सुप्रीम कोर्ट ने फेसबुक और व्हाट्सएप को लगाई फटकार, कहा- लोगों की निजता की कीमत 3 ट्रिलियन से ज्यादा

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने फेसबुक और व्हाट्सएप को फटकार लगाई है. व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर हो रहे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने फेसबुक और व्हाट्सएप को फटकार लगाते हुए कहा कि आपलोग यह लिखित में दें कि यूजर्स के मैसेज नहीं पढ़े जाते हैं. अब इस मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद होगी।


सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ‘आप 2 या 3 ट्रिलियन की कंपनी होंगे. लेकिन लोग अपनी निजता की कीमत इससे ज़्यादा मानते हैं और उन्हें ऐसा मानने का हक है.’

बता दें कि फेसबुक और व्हाट्सएप को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसमें यह बताया गया था कि यूरोप और भारत के लिए अलग पैमाने अपनाए जा रहे हैं. भारत में डेटा प्रोटेक्शन कानून बनने वाला है, उसका इंतज़ार किए बिना पहले व्हाट्सऐप नई पॉलिसी ले आया है. इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि नागरिकों के निजी डेटा को सुरक्षित रखने और उसके गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए क्या वह कोई कानून बनाएगी? सरकार को इस पहलू पर जवाब देना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!