UP में 24 अप्रैल से पहले होंगे पंचायत चुनाव, 4 चरणों में संपन्न होगी चुनावी प्रक्रिया

MS Malik
By
3 Min Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आख‍िर कब होंगे पंचायत चुनाव इस पर बना सस्‍पेंस खत्‍म हो गया है. उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने अपने भाषण में बता द‍िया है क‍ि पंचायत चुनाव के ल‍िए मतदानत बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले पूरा कर ल‍िया जाएगा. यान‍ी 24 अप्रैल से पहले पंचायत चुनाव के ल‍िए मतदान प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. इतना ही नहीं इस बार पंचायत चुनाव 4 चरणों में होगा।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने व‍िधानसभा में बताया क‍ि राज्‍य चुनाव आयोग ने 24 अप्रैल से पहले क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य के चारों पदों पर वोटिंग प्रक्रिया पूरी करा लेने की तैयारी शुरू कर दी है. मीडिया र‍िपोर्ट के अनुसार, पंचायत चुनाव के अंत‍िम चरण के वोट‍िंग के 2 दिन को र‍िर्जव रखा गया है ताक‍ि कोई गड़बड़ी होने पर अगर जरूरत होगी तो उन केन्‍द्रों पर दोबारा मतदान कराया जा सके. राज्‍य चुनाव आयोग के अनुसार, पंचायत चुनाव की सारी प्रक्रिया 30 अप्रैल तक पूरी करवा ली जाएगी. आयोग ने यह भी साफ कर द‍िया है क‍ि 26 अप्रैल को अवकाश होने की वजह से मतदान 27-28 अप्रैल को कराया जा सकता है।

वहीं पंचायत चुनाव और बोर्ड एग्‍जाम की तारीखों के टकराव के चलते राज्‍य चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला ल‍िया है. आयोग ने तय क‍िया है क‍ि ब्‍लॉक मुख्‍यालय पर‍िसर ही नहीं बल्‍क‍ि उस व‍िकास खंड स्‍थित क‍िसी ड‍िग्री कॉलेज या अन्‍य सरकार भवन को भी मतगणना केन्‍द्र बनाया जा सकता है।

साथ ही ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं. शासन स्तर से यह तय हो चुका है कि जिला पंचायत अध्यक्ष, किस जिले में कितने प्रधान और बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के पद आरक्षित होंगे. अब जिला स्तरीय कमेटी आरक्षित गांव, बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत के साथ किस ब्‍लॉक में प्रमुख का पद आरक्षित होगा इसका निर्धारण करेगी. मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का काम भी तेजी से चल रहा है. जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अधिसूचना जारी होने की तिथि तक कोई भी व्यक्ति सूची में नाम बढ़वा सकता है. यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं और मतदाता सूची में नाम बढ़वाना चाहते हैं तो अपने ब्‍लॉक या तहसील कार्यालय में स्थित मतदाता सेवा केंद्र में जाकर आवेदन दे सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!