कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बच्चों संग मनाया लोक पर्व फूलदेई

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड के लोक पर्व #फूलदेई संक्रांति के शुभ अवसर पर पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति देहरादून के तत्वाधान में बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर पहुँचकर फूलदेई त्योहार मनाया।

इस अवसर पर जोशी ने सभी “फूल्यार” बच्चों को स्नेहाशीष, भेंट एवं पारम्परिक गुड़ चावल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि बसंत ऋतु के आगमन पर आयोजित होने वाला यह उत्तराखंडी पर्व यहां के लोगों का प्रकृति के साथ समन्वय तथा सहजीवन को दर्शाता है. ऐसे पारंपरिक उत्तराखंडी त्यौहार उत्तराखंड की समृद्धि लोक संस्कृति से हमारे जुड़ाव बनाए रखने के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!