IND vs ENG : बिना दर्शकों के आज होगा तीसरा T-20 मुकाबला, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते फैसला

MS Malik
By
3 Min Read

अहमदाबाद। देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ दी है। अलग अलग राज्यों से बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे है। इसी बीच भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रही पांच मैंचों की सीरीज के बाकी तीन मैचों में दर्शको को मैदान में एंट्री नहीं दी जाएगी। बिना दर्शकों के ये मैच खेल जाएंगे। देश भर में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उसकी क्षमता से आधे 50 फीसदी दर्शकों को मैदान में आने की परमिशन थी।

जीसीए के उपाध्यक्ष धनराज नथवानी ने कहा कि अहमदाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। बकौल नथवानी बीसीसीआई से सलाह के बाद ही यह फैसला लिया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच भी बंद दरवाजों के बीच हुआ था। 16 मार्च, 18 मार्च और 20 मार्च को बाकी टी20 मैच खेले जाएंगे।

साल 2021 में भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए अब तक के मुकाबलों की बात करें तो भारत और इंग्लैंड के बीच यहां 24 फरवरी से 28 फरवरी के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला गया था। वहीं चार मार्च से आठ मार्च के बीच दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी यानी पांचवां मुकाबला खेला गया था। इन दोनों मैचों में भारत ने क्रमश: 10 विकेट और पारी व 25 रन से मैच अपने नाम किया था।

वहीं, टी-20 सीरीज के पांचों मुकाबले इसी मैदान पर खेले जाने थे जिनमें से दो मुकाबले हो चुके हैं। पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को आठ विकेट से हराया था जबकि दूसरे मैच में भारत ने सात विकेट से जीत हासिल की थी। इन मुकाबलों के दौरान मैदान पर दर्शक मौजूद रहे थे। लेकिन अब टी-20 सीरीज के बचे हुए तीन मुकाबलों के लिए दर्शकों की मौजूदगी पर रोक लगा दी गई है। दर्शकों को अब टीवी और अन्य साधनों से ही मैच का सीधा प्रसारण देखना होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!