कोरोना को लेकर एक्शन में PM मोदी, आज करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे और कोरोना वैक्सीन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 17 मार्च बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे. बता दें देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप एक बार फिर तेजी से गहराता जा रहा है ऐसे में पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ होने जा रही यह बैठक बेहद अहम होने वाली है।

कोरोना के प्रकोप के अलावा पीएम मोदी देश में टीकाकरण शुरू होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करने जा रहे हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री राज्यों के टीकाकरण की प्रगति और इसमें आने वाली दिक्कतों की भी समीक्षा करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!