सल्ट उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की ढाई दर्जन स्टार प्रचारकों की लिस्ट

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। सल्ट उप चुनाव के लिए आज कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

स्टार प्रचारकों में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सह प्रभारी राजेश धर्माणि समेत तीस लोगों को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

पार्टी सल्ट उप चुनाव में राज्य की भाजापा सरकार के चार वर्ष के निराशाजनक कार्यकाल को लेकर जनता के बीच जायेगी। वहीं पार्टी प्रत्याक्षी श्रीमती गंगा पंचोली ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख विक्रम रावत, पार्टी जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!