कोरोना महामारी से बचाव हेतु ब्राह्मण समिति द्वारा किया गया हवन पूजन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। श्री भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति देहरादून उत्तराखण्ड के 35 वें वार्षिकोत्सव के मौके पर शिव मंदिर चांदमारी ग्राम घंघोड़ा गढी कैन्ट देहरादून में प्रदेश के विभन्न स्थानों से पधारे गंगा-जमना के विद्वान बाह्मणों द्वारा गणपत्यादि देव पूजन, रुद्राभिषेक पाठ, दुर्गा शुप्तशति पाठ, हवन यज्ञ पूजन, विश्व में फैली मानवता के लिए प्राण घातक कोविड-19 महामारी को हराने के लिए वेदमन्त्रों के साथ पूजन कार्य सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष शालिक राम शास्त्री, उपाध्यक्ष खगेश्वर पंथी, महासचिव महादेव उपाध्याय, सह-सचिव वासुदेव उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अर्जुन पौडेल, भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति कार्यकारिणी समस्त सदस्यगण,उत्तराखंड गोरखा परिषद के अध्यक्ष टी.डी. भूटिया, भाजपा शहीद दुर्गा मल्ल मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, मगर समाज सचिव रवि राना, पूर्व प्रधान दुर्गेश गौतम, पुष्पा थापा, वरुण क्षेत्री सहित सैंकडों की संख्या में नेपाली समाज के लोग उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!