पंचायत चुनाव : शुरू हुआ प्रथम चरण का मतदान, 2 लाख से अधिक पदों के लिए मतदान

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में आज राज्य के 18 जिलों में मतदान शुरू हो गया है। गांव की सरकार चुनने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कई जगह पर तडके से ही लंबी-लंबी लाइनें मतदान केंद्रों पर लग गई हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। शाम 6 बजे तक मतदान केंद्र पर लाइन में लगे सभी लोगों को वोट डालने का मौका मिलेगा।

पहले चरण में, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 2.21 लाख से अधिक पदों के लिए 3.33 लाख से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण में सहारनपुर, अयोध्या, आगरा, बरेली, कानपुर, हरदोई, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संत कबीर नगर और हाथरस जिलों में आज मतदान हो रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!