विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन, कहीं पस्त-कहीं सफाया

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कहा कि वह जनादेश को स्वीकार करती है और वह इसका विश्लेषण करेगी और गलतियां सुधारेगी. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस बात पर जोर भी दिया कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ही एकमात्र मजबूत विकल्प है. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस असम और केरल में सत्ता में वापसी करने में विफल रही, जहां वह मुख्य विपक्षी दल थी।

पश्चिम बंगाल में उसका सफाया हो गया तो पुडुचेरी में भी उसे हार मिली है. तमिलनाडु में द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन जीत की ओर अग्रसर है, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है. सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, हम इन चुनाव परिणामों को पूरी विनम्रता और ज़िम्मेदारी से स्वीकार करते हैं. इस विषय पर कोई दो राय नहीं हो सकती कि चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं हैं, विशेषकर असम और केरल विधानसभा के चुनाव परिणाम हमारे लिए चुनौतीपूर्ण भी हैं और आशा के विपरीत भी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!