उत्तराखंड में फिर 8 जून तक बढा कोरोना कर्फ्यू, 1 और 5 जून को खुलेंगी राशन की दुकानें

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू की अवधि को एक बार फिर से बढ़ाकर आठ जून कर दिया है। इस बार एक जून को स्टेशनरी की दुकान भी खोली जाएंगी, आवश्यक वस्तु की दुकानों का समय वही सुबह आठ बजे से 11 बजे तक रहेगा।

इन दुकानों में सब्जी, फल, अंड़ा, दूध, बेकरी और दवा की दुकानें है, पिछली बार की घोषणा के मुताबिक एक जून की सुबह कोरोना कर्फ्यू समाप्त हो रहा था, अब इसे बढ़ाकर आठ जून कर दिया गया।

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के मुताबिक इस बार परचून और राशन की दुकानें सप्ताह में दो दिन खोली जा सकेगी, इस बार एक जून और पांच जून को सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक परचून की दुकानें खोली जा सकेंगी।

हालांकि व्यापारी वर्ग इन दुकानों को खोलने के लिए और अधिक समय की मांग कर रहा था, राशन की दुकानों के साथ ही इस बार स्टेशनरी की दुकानें भी 1 जून को खुलेंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!