CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अनुपस्थिति में हुआ फैसला

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक के बाद सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में अहम फैसला हुआ है. 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई है. इस बैठक में सीबीएसई के चेयरमैन के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद रहे।

इससे पहले शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आज बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई फैसला लेने वाले थे मगर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्‍हें AIIMS में भर्ती कराया गया है. शिक्षा मंत्रालय को परीक्षाओं के संबंध में अपने फैसले की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को 03 जून तक देनी है।

बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा था. उन्‍होंने प्रधानमंत्री से कहा कि छात्र, अभिभावक और शिक्षक लगातार परीक्षाएं रद्द करने की मांग कर रहे हैं इसलिए सरकार को उनकी बातों पर भी ध्‍यान देना चाहिए. उन्‍होंने कहा था कि महामारी के इस समय में ऑफलाइन परीक्षाओं से बच्‍चों में संक्रमण फैलने का खतरा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!