देवभूमि विकास समिति ने लगाया रक्तदान शिविर, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। बुधवार को आईटी पार्क स्थित रामलीला मैदान डांडा लखोंड सहस्त्रधारा रोड में देवभूमि विकास संस्था द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मिशन रक्तदान मुहिम से प्रेरित होकर आयोजित किया गया जिसमें 86 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोना काल में ब्लड बैंकों में ब्लड की किल्लत चल रही है जिसके चलते रक्तदान की यह मुहिम शुरू की गई है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, सतेंद्र सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर , श्रीमती कमली भट्ट, मंडी समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजकुमार पुरोहित, जितेन्द्र रावत, कलम सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, रणजीत सिंह भंडारी, इतवार सिंह रमोला, मनीष बिष्ट, सुभाष चंद यादव, शाकुल उनियाल, अनूज कौशल, दिनेश कैमवाल, अवनीश कोठारी जोंटी, अनूप नोडीयाल, श्रीमती सुशीला रावत, श्रीमती सुनीता थापा, श्रीमती ममता थापा, श्रीमती गीता पुरोहित, मनोज कुकरेती, सुरेन्द्र सिंह नेगी, विशाल रावत, राजेन्द्र सिंह चौहान, घनश्याम सिंह, प्रमोद नोटीयाल, धर्मेन्द्र चौहान, सुरेन्द्र सिंह राणा, संदीप फरासी, अजय चौहान, धीरज थापा, श्रीमती उषा पाल आदि रायपुर विधानसभा के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!