वरिष्ठ समाजसेवी डा0 फारूख ने कैबिनेट मंत्री को सौंपे 2500 इम्युनिटी बूस्टर किट और सेनिटाईजर

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। हिमालया ड्रग कम्पनी के चेयरमैन एवं जानेमाने वरिष्ठ समाजसेवी डॉ0 एस फारूख ने रविवार को देहरादून जनपद के कोविड उपचार व्यवस्थाओं के प्रभारी एवं औद्योगिक विकास, सैनिक कल्याण, एम0एस0एम0ई0 तथा खादी व ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी से उनके न्यू केंट रोड स्थित कैम्प कार्यालय में मुलाकात कर 2500 युनिट इम्युनिटी बूस्टर किट तथा सेनिटाईजर भेंट किए।

  डा0 एस फारूख ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी लगातार कोराना संक्रमण के विरुद्ध ना सिर्फ देहरादून जनपद में बल्कि उत्तरकाशी, चमोली, लोहाघाट जैसे राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कोराना उपचार एवं बचाव सामाग्री पहुंचवा रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्हें कोराना से बचाव हेतु इम्युनिटी बूस्टर किट तथा सेनिटाईजर जैसी बुनियादी बचाव सामाग्री उपलब्ध करवाई है। 

उन्होंने कहा कि सुप्रसिद्ध समाज सेवी डा0 एस फारूख मेरे बड़े भाई जैसे सम्मानित व्यक्ति हैं। वह कोरोना संकट के इस समय में लगातर सक्रिय रह कर हमें सहयोग प्रदान करते रहे हैं। आज फिर से उन्होंने 2500 युनिट इम्युनिटी बूस्टर किट तथा सेनिटाईजर उपलब्ध करवाए हैं।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!