उत्तराखंड में कुछ और छूट के साथ 1 सप्ताह के लिए बढ़ा कोविड कर्फ्यू

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में काफी हद तक काबू में आए कोरोना संक्रमण के घटते बढ़ते आंकड़ों के बीच सरकार संक्रमण को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती।

राज्य के कैबिनेट मंत्री एवं शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि कर्फ्यू आगामी 13 जुलाई की प्रातः 7:00 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

सुबोध उनियाल ने कहा कि यद्यपि राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले काफी कम है पर अभी यह समाप्त नहीं हुआ है, तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए सरकार ने कर्फ्यू बढ़ाने का निर्णय लिया है।

उनियाल ने कहा कि राज्य के सभी मॉल अब 50% क्षमता के साथ कोविड प्रोटोकॉल के साथ खोले जा सकेंगे, राज्य के बाजारों की साप्ताहिक बंदी अब उनके परंपरागत रूप से निर्धारित दिनों पर ही होगी। उनियाल ने बताया कि इसके अलावा बाकी सभी नियम पूर्ववत है एवं संबंधित S.O.P. शाम तक जारी कर दी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!