यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में एक दिन का राजकीय शोक घोषित

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का शनिवार रात को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। चार जुलाई को उनकी हालत बिगड़ती देख उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया, जहां शनिवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल में लगे थे। इस बीच सीएम योगी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने समय-समय पर पीजीआई जाकर उनका हालचाल लिया था। कल्याण सिंह के निधन की खबर मिलते ही भाजपा समेत तमात राजनीतिक दलों में शोक की लहर दौड़ गई है।राममंदिर आंदोलन के दौरान अयोध्या में विवादित ढांचा गिरने की जिम्मेदारी लेते हुए कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद सोमवार को प्रदेश में भी एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। यूपी में पहले ही 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा सरकार कर चुकी है।

5 जनवरी सन् 1932 को कल्याण सिंह का जन्म अलीगढ़ के अतरौली तहसील के मढ़ौली ग्राम के एक सामान्य किसान परिवार में हुआ था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!