कांग्रेस को लगेगा बहुत जो़र का झटका, राजकुमार होंगे भाजपा में शामिल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में होने वाले आगामी 2022 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के विधायकों में पाला बदलने की कवायद शुरू हो गई है। और ऐसे में कांग्रेस को एक बडे जो़र का झटका लगा है। कांग्रेस के पुरोला से विधायक राजकुमार बहुत जल्द भाजपा में घर वापसी कर रहे हैं। राजकुमार एक दो दिन वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में दिल्ली में भाजपा में शामिल हो जायेंगे।

इससे पहले 2007 से 12 के कार्यकाल में राजकुमार सहसपुर से बीजेपी के विधायक रह चुके हैं। 2012 में उन्होंने पुरोला से टिकट मांगा लेकिन पार्टी ने मालचंद पर दांव लगाया था और मालचंद विधायक बनने में सफल रहे थे। वहीं 2017 में पार्टी ने मांगने पर भी राजकुमार को टिकट नहीं दिया जिसके चलते वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। कांग्रेस ने भी देर ना करते हुए उनको टिकट दे दिया और वह विधायक बन गए। वहीं अब एक बार फिर वह दिल्ली में बीजेपी का दामन थामने जा रहे हैं। विधायक राजकुमार के करीबी सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की है। आपको बता दें राजकुमार को बीजेपी में शामिल कराने के पीछे अनिल बलूनी की कोशिशें बताई जा रही हैं। इससे पहले प्रीतम पंवार भी अनिल बलूनी के मनाने पर ही बीजेपी के हो गए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!