पार्षद मंगू ने क्षेत्र के स्कूलों को कराया सैनिटाइज, बच्चों को बांटे सैनिटाइजर एवं मास्क

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। सरकार द्वारा आज 21 सितम्बर से स्कूल खोलने के आदेश जारी किए गए थे। अधिकतर सरकारी प्राइमरी स्कूल मंगलवार से खुल गये हैं।

राजधानी के वार्ड 78 टर्नर रोड में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा एवं वार्ड 78 टर्नर रोड के पार्षद/प्रदेश सचिव रमेश कुमार मंगू ने बच्चों की कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर वार्ड 78 के अंतर्गत आने वाले सुभाषनगर प्राथमिक विद्यालय एवं ऑगलभट्टा प्राइमरी स्कूल में बच्चों को मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया। साथ ही बच्चों को कोरोना से बचाव हेतु मास्क, सोशल डिस्टेंस और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने बच्चों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए स्कूल में मास्क व सेनेटाइजर के उपयोग को आवश्यक बताया

पार्षद रमेश कुमार मंगू ने कहा कि हमारी तरफ से स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए हरसंभव सहायता की जाएगी। इससे पहले क्षेत्रीय पार्षद द्वारा सोमवार को स्कूलों में सैनेटाइज करवाया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में क्लेमेंटाउन कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!