धर्मपुर विधायक विनोद चमोली बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, फर्जी पत्र हुआ वायरल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हटाकर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने का एक फर्जी पत्र वायरल होने से भाजपा में हलचल मच गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को अध्यक्ष पद से हटाए जाने की यह अफवाह सोशल मीडिया पर मंगलवार शाम बहुत तेजी से वायरल हो रही है।

अफवाह के समर्थन में सोशल मीडिया पर भाजपा हाईकमान की ओर से पत्र भी जारी किया गया दिखाया जा रहा है। जिसके अनुसार अध्यक्ष मदन कौशिक को हटाकर धर्मपुर से भाजपा विधायक विनोद चमोली को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पत्र में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह के फर्जी हस्ताक्षर भी किये गये हैं।

वायरल फर्जी पत्र

मामला संज्ञान में आते ही विधायक विनोद चमोली ने अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट डालकर खबर का खंडन किया और कहा कि यह कोरी अफवाह है।

विधायक विनोद चमोली ने पोस्ट कर किया खंडन

वहीं इस संबंध में भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बदलने की खबर पूरी तरह झूठी है। और इसमें किसी तरह की सच्चाई नहीं है। मनवीर ने कहा कि इस खबर में कोई सत्यता नहीं है और यह किसी का शरारतपूर्ण कृत्य है। यह लेटर कहां से जारी हुआ इस पूरे मामले की जांच करायी जायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!