सरकार ने विभिन्न विभागों के 3261 पदों पर निकाली भर्ती, 25 अक्तूबर तक करें आवेदन

MS Malik
By
1 Min Read

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ गई है कि कर्मचारी चयन आयोग में 3261 पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार केंद्र सरकार के 271 विभागों में 3261 पदों पर भर्ती निकाली गई है। योग्य अभ्यर्थी एसएससी द्वारा आयोजित इस भर्ती में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं आवेदन 24 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर 2021 रखी गई है। अभ्यर्थी कर्मचारी चयन आयोग के अधिकारी वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन फीस 28 अक्टूबर तक जमा होगी। ऑफलाइन चालान 28 अक्टूबर की रात 11.30 बजे तक मिल सकेंगे। 1 नवंबर तक फीस जमा होगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा अगले साल जनवरी और फरवरी में प्रस्तावित है। ऑनलाइन आवेदन ssc.nic.in पर शुक्रवार से शुरू हो चुके हैं।

3261 पदों में से एससी के 477,
एसटी 249,
ओबीसी 788,
अनारक्षित 1366
और ईडब्ल्यूएस के 381 पद हैं।
बाकी पद दिव्यांग एवं अन्य वर्ग के लिए रिजर्व है।
इनमें से 400 से अधिक पद मल्टी टास्किंग स्टाफ,
146 रिसर्च असिस्टेंट,
62 जूनियर जियोग्राफिकल असिस्टेंट के पद शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!