धरा रह गया भाजपा विधायक का रूतबा, व्यवस्थापकों ने अमित शाह के मंच से नीचे उतारा

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का शुभारंभ करने देहरादून पहुंचे। इस दौरान उनके कार्यक्रम में बहुत कुछ नज़ारे देखने को मिले। एक तरफ जहां अमित शाह के स्वागत से पहले कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य नाराज़ होकर एयरपोर्ट से वापस लौट गई तो वहीं खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को केंद्रीय गृह मंत्री के स्वागत मंच से नीचे उतार दिया गया। सूत्रों के अनुसार मंच पर अतिथियों की सूची में विधायक चैंपियन का नाम नही था जिसके लिए उन्हें मंच से उतरने के लिए कहा गया। इससे नाराज होकर चैंपियन कार्यक्रम ही छोड़ कर चले गए।

मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना शुभारंभ के मौके पर भाजपा ने पार्टी के तमाम नेताओं को एकजुट कर लिया लेकिन कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की नाराजगी भी इस कार्यक्रम में साफ़ दिखाई दी। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का रुतबा उस समय निशाने पर आ गया जब वो मंच पर पहुंचे और उनको वहां से हटा दिया गया। बता दे की प्रणव सिंह चैंपियन गुस्से में मंच से सीधा नीचे उतरे और अपने घर की ओर निकल गए। कार्यक्रम में विधायकों के लिए बैठने की अलग-जगह बनाई गई थी लेकिन चैंपियन सीधा मंच पर पहुंचे और ये सारा घटनाकर्म हो गया।

image description

उत्तराखंड में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को लेकर अक्सर माहौल गर्म रहता है। शुक्रवार को भी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने प्रेस कांफ्रेंस कर चैंपियन को सीधा मंत्री पद की मांग उठाई थी। साथ ही चैंपियन की अनदेखी पर भाजपा को बड़े नुकसान की बात भी महासभा द्वारा की गई थी। जिसको कि सीधे तौर पर भाजपा को चुनौती देना माना जा रहा है। इससे पहले चैंपियन को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था लेकिन बीजेपी के तमाम आला नेताओं के सामने जाकर उन्होंने अपनी वापसी फिर से बीजेपी में कराई थी। और अब रह रह कर ये सारे विवाद बहुत से सवाल खड़े करते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!