डबल इंजन की सरकार ने रसोई गैस, पेट्रोल डीजल और खाद्य पदार्थों के दाम किये डबल: वालिया

MS Malik
By
2 Min Read

गांधीग्राम में युवा कांग्रेस के बेरोजगार सम्मेलन में बोले युवा कांग्रेसी वैभव वालिया

देहरादून। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया ने केंद्र की भाजपा सरकार को महंगाई के मुद्दे पर जमकर घेरा और कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने जनता से वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि जनता आज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने स्थानीय गांधीग्राम वार्ड में आयोजित बेरोजगार चोपाल में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जनता केंद्र द्वारा दी गई महंगाई को झेलने के लिए मजबूर है और वह इस भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार बैठी है।

वालिया ने कहा कि केंद्र ने पेट्रोल डीजल के साथ ही रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि करके जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। वालिया ने कहा कि अब जनता किसी भी कीमत पर भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही है महंगाई विरोधी नीतियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी और आगामी उत्तराखंड के मिशन 2022 के चुनाव में इसका करारा जवाब देगी। जनता ने इसके लिए पूरा मन बना लिया है। वालिया ने कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी और उसकी भाजपा की जनविरोधी नीतियां अब नहीं चलेंगे प्याज और टमाटर के आसमान छूते दामों को लेकर भी वैभव वालिया ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा और कहा कि इन दोनों ही चीजों ने आम आदमी को रुला कर रख दिया है। बढती महंगाई व बेरोजगारी कि इस चौपाल मैं जनता ने भाजपा को जड़ से उखाड़ने का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस महासचिव सीताराम नौटियाल, जगदीश धीमान, कमर खान ताबि, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या, सोशल मीडिया प्रभारी के के शास्त्री, अजय रावत, अमन सिंह, सूरज पंवार, दानिश, उस्मान, यूसुफ, दीपक धीमान, अमित जैन, रोहित चौधरी, नदीम कुरैशी, अमनदीप, सागर, खालिद, कामरान आदि शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!