कर्नाटक महाराष्ट्र और गुजरात के बाद दिल्ली में बढा़ Omicron का खतरा, 15 संदिग्ध अस्पताल में भर्ती

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। कोराना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन omicron ने भारत में दस्तक दे दी है। भारत में भी कई राज्यों में इसके संदिग्ध मिल चुके हैं। इस वैरिएंट पर जानकारों का कहना है कि यह बहुत ही ज्यादा खतरनाक है। अगर इसने देश में पैर पसार लिए तो यह पहले से ज्यादा तबाही मचा सकता है। भारत में कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में ओमिक्रॉन के संदिग्ध पहले ही सामने आ चुके थे। अब देश की राजधानी दिल्ली में भी इस वैरिएंट ने घुसपेठ कर दी है। दिल्ली में विदेशों से लौटे 15 यात्री लोकनायक जयप्रकाश LNJP अस्पताल में भर्ती हैं। इन सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट 4-5 दिन में आने की उम्मीद है।

केंद्र सरकार इस नए वैरिएंट से लड़ने के लिए सभी मुमकिन उपाय करने की कोशिश कर रही है। वहीं सरकार ने यूके, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरिशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग और इजरायल को ‘हाई रिस्क’ देशों की लिस्ट में रखा है और इन देशों से आने वाले यात्रियों को RTPCR टेस्ट कराना जरूरी है। रिजल्ट आने के बाद ही इन यात्रियों को एयरपोर्ट से निकलने की इजाजत है। इसके अलावा बाकी देशों से आने वाले यात्रियों की भी एयरपोर्ट पर जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!